फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो-19- मृतक फहीम की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
शाहाबाद। ट्रेन में सफर कर रहे एक युवक की नीचे गिरकर मौत हो गई। मामले में मृतक के भाई ने किसी के द्वारा भाई को धक्का देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के खटीमा निवासी फहीम (24) अपने छोटे भाई नईम (22) के साथ बंगलुरु में पत्थर लगाने का कार्य करता था। शुक्रवार रात वह दोनों लखनऊ से बरेली जा रहे थे। ट्रेन की बोगी में भीड़ होने के कारण फहीम दरवाजे के निकट एक सीट पर बैठा था, जबकि नईम वहां से कुछ दूरी पर बैठा था।
ऐगवां स्टेशन के पास फहीम चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। इस कारण मौके पर ही मौत हो गयी। ट्रेन में साथ में सफर कर रहे भाई नईम ने बताया कि उसके भाई के साथ हादसा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

भीड़ में किसी ने ट्रेन से उसे धक्का देकर गिरा दिया है। इधर सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें