संवाद न्यूज एजेंसी
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के अहिरोरी के मजरा भौरजा गांव में एक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से माैत हो गई। युवक लाइन सही करने के लिए विद्युत पोल पर चढ़ा था।
थाना क्षेत्र के भौरजा गांव निवासी अखिलेश (30) क्षेत्रीय लाइन मैन के कहने पर बुधवार को पड़ोस के गांव एकघरा में अहिरोरी फीडर के 11 हजार लाइन के विद्युत पोल पर चढ़कर लाइन सही कर रहा था। इसी बीच अचानक विद्युत सप्लाई शुरु हो गई। इससे अखिलेश बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
परिजनों ने बताया अखिलेश अपने मां बात का इकलौता पुत्र था। पांच बहने है, पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक की मां आंखों में रोशनी नही है। परिजनों का रो- रोकर हाल खराब है। कोतवाल अशोक सिंह ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया। अभी कोई तहरीर नही मिली है।