फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की नाली साफ कर रहे युवक की करंट से मौत

विज्ञापन
जितेंद्र शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : ATHROLI
विज्ञापन
गोधा थाना क्षेत्र के गांव सुनामई में करंट से एक युवक की मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह जितेंद्र शर्मा उर्फ जीतन (24) पुत्र यतेंद्र शर्मा निवासी सुनामई अपने खेत पर पानी लगाने गया था। खेत के निकट गुजर रहे रजवाहे से होते हुए उसके खेत के लिए एक नाली आती है, जिससे फसलों की सिंचाई होती है। बृहस्पतिवार को जितेंद्र शर्मा नाली की लोहे के पाइप से सफाई कर रहा था। तभी पाइप ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन से टकरा गया। जिससे करंट लगने से जितेंद्र शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जितेंद्र की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। मृतक की पत्नी ने 15 दिन पहले ही बेटी को जन्म दिया है। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें