फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: विधायक की कार से जाम लगने का वीडियो वायरल करने पर युवक हिरासत में, सोशल मीडिया पर संग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। सोशल मीडिया पर संडीला का एक वीडियो बीते शुक्रवार को वायरल हो गया। वायरल वीडियो में विधायक और उनके सहयोगियों की कार नगर के मुख्य मार्ग पर किनारे की तरफ खड़ी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही यहां जाम लगने का वीडियो भी दिख रहा है। आरोप है कि वीडियो बनाकर वायरल करने वाले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अब मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
विज्ञापन

संडीला की विधायक अलका अर्कवंशी शुक्रवार को नगर में एक व्यापारिक प्रतिष्ठान का उद्घाटन करने गई थीं। इस दौरान भगवानबुद्ध इंटर कॉलेज के सामने की ओर उनके वाहन खड़े थे। इसी दौरान सुंबाबाग निवासी सूरज सिंह सिकरवार उधर से निकले, तो उन्हें जाम लगा मिला। सूरज का दावा है कि उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियेा बनाते समय विधायक के वाहन चालक से उनकी नोकझोंक भी हुई। सूरज का आरोप है वीडियो वायरल करने के कारण पुलिस ने उसे कोतवाली में बुलाकर बैठा लिया।
दावा है कि जबरन वीडियो डिलीट भी कराया गया। उधर दूसरी ओर विधायक के काफिले में शामिल रहे भरतखेड़ा निवासी मोहन सिंह ने संडीला कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि सूरज वीडियो बना रहे थे। मना करने पर विवाद करने लगे। पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर घमासान मचा हुआ है। कुछ लोग विधायक के पक्ष में लॉबिंग कर रहे हैं तो कुछ लोग विधायक पर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन की कोशिश का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि विधायक ने इससे इनकार किया है।
विज्ञापन



मेरे वाहन सड़क के किनारे खड़े थे। मैं वहां कुछ ही देर रुकी थी। इस दौरान भी सहयेागी और पुलिस कर्मी यातायात सुचारू रुप से चलवा रहे थे। बाद में सोशल मीडिया से पूरी बात पता चली। भाजपा जिलाध्यक्ष को पूरे मामले से अवगत कराया है। -अलका अर्कवंशी, विधायक, संडीला


भरतखेड़ा निवासी मोहन सिंह ने सूरज सिंह सिकरवार के खिलाफ शिकायती पत्र दिया था। इसको लेकर सूरज और मोहन को कोतवाली बुलाया गया था। दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की। शाम को ही कोतवाली से छोड़ दिया गया था। -विद्यासागर पाल, कोतवाल, संडीला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें