संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या
सुरसा। थाना क्षेत्र के सहिमापुर गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
सहिमापुर गांव निवासी अशोक (34) ने शनिवार रात अज्ञात कारणों के चलते कमरे के अंदर कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई, तो पुलिस को जानकारी दी। घटना के विषय में मृतक के परिजनों ने बताया कि वह अविवाहित और नशे का आदी था। थानाध्यक्ष ओपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)