हरदोई। घर से रात में अचानक गायब हुए युवक का शव गुरुवार की सुबह गमछे से लटका हुआ देखा गया। इसका पता होते ही वहां भीड़ लग गई।
शाहाबाद कोतवाली के लोनी गांव निवासी रतिराम (28) पुत्र बेचेलाल बुधवार की रात को घर से अचानक कहीं गायब हो गया। अगले दिन गुरुवार की सुबह उसका शव गांव के उत्तर आशाराम के खेत में खड़े आम का पेड़ में गमछे से लटकता मिला। सुबह शौच के लिए उधर से निकली कुछ महिलाओं ने शव को लटकते देखा।
इससे परिजनों को घटना की जानकारी हुई। रतिराम के बड़े भाई की पहले ही मौत हो गई थी। रतिराम के परिवार में उसकी पत्नी के अलावा एक बेटी और एक बेटा है। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)