फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तेरे गीत गाकर मां तुझको मनाऊं

Mon, 30 Mar 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
रामवाटिका में आयोजित तृतीय जवाबी कीर्तन में भाग लेने आई किरन खुरपैची व राजू रंगीला पार्टी के बीच हुए मुकाबले का श्रोताओं ने आनंद दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी डा. मुरारीलाल गुप्ता ने किया।
विज्ञापन


इसके बाद गायक राजू रंगीला ने ‘पूजा के साधन क हां से लाऊं, तेरे गीत गाकर मां तुझको मनाऊं ’ पेश किया। उन्होंने होली पर भी गीत पेश किए। जवाब में किरन खुरपैची ने होली को एकता व आपसी भाईचारे का त्योहार बताया। कहा, केवल लोटा जल की वजह से श्रवण कुमार की जान चली जाती है।

गायिका ने महाभारत के बारे में पंक्तियां पेश की। इधर, बूंदाबांदी व खराब मौसम के बावजूद श्रोता जवाबी कीर्तन में सारी रात डटे रहे। इस मौके पर सर्वेश गुप्ता, रजनीश मिश्रा, सियाराम राठौर, जितेंद्र गुप्ता, पवन रस्तोगी, ललित शुक्ला आदि ने भाजपा नेता गंगा सिंह चौहान, अरुण अग्निहोत्री आदि को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें