फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फर्राटा भरते रहेंगे आपके पुराने वाहन, 35 हजार को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। आगामी एक अप्रैल से 15 साल पुराने वाहनों को स्क्रैप में भेजने की तैयारी है। इस बीच 15 साल पुराने निजी वाहन स्वामियों को राहत देने वाली खबर आई है। ये लोग अपने वाहनों को निरंतर चला सकते हैं। सिर्फ इन्हें वाहनों का रिन्युअल व फिटनेस आदि नियमानुसार कराना होगा। सरकार के इस नियम से जिले के करीब 35 हजार से अधिक वाहन स्वामियों को बड़ी राहत मिली है। अभी केवल 15 साल पुराने सरकारी वाहनों को स्क्रैप पॉलिसी के तहत लाया गया है।
विज्ञापन

जिले में चार लाख से अधिक छोटे-बड़े और कामर्शियल वाहन हैं। एआरटीओ प्रशासन संजीव कुमार सिंह ने बताया कि 15 साल पुरानी निजी गाड़ियों को स्क्रैप पॉलिसी में यह सहूलियत मिली है कि जब तक गाड़ी फिटनेस टेस्ट पास करती रहेगी, तब तक वह सड़क पर दौड़ सकती है। स्क्रैप पॉलिसी के इस नियम से जनपद के लगभग 35 हजार निजी वाहन स्वामियों को राहत मिली है।
निजी वाहन स्वामी सोच रहे थे कि उनकी गाड़ी कबाड़ में कटेगी पर उन्हें राहत मिल गई है। जब तक गाडियां फिटनेस में पास होती रहेंगी तब तक वह सभी सड़क पर दौड़ती रहेंगी। ऐसे में वाहन स्वामियों पर नए वाहन लेने के रूप में पड़ने वाली लाखों रुपये की चपत से बचत होगी।
विज्ञापन

सरकारी वाहन स्क्रैप के लिए भेजे जाएंगे
एआरटीओ ने बताया कि एक अप्रैल से ऐसे सरकारी वाहन जिनकी उम्र 15 वर्ष पूरी हो चुकी है, उन्हें स्क्रैप के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि सरकारी विभाग में कोई वाहन पुराना है और उसके बगैर कामकाज ठप हो सकता है तो उस वाहन को सड़क पर चलने की छूट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें