फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बुखार से किशोर समेत दो लोगों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बुखार में किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मामलों में परिजनों ने बुखार के बाद झटके आने की बात कही है। वहीं, डॉक्टर भी इन लक्षणों को लेकर दिमागी बुखार होने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

सुरसा थाना के पैड़ापुर गांव निवासी पातीराम (26) की बुधवार को अचानक हालत बिगड़ गई। थोड़ी ही देर बाद उसे बुखार के साथ झटके आने लगे। इस पर उसके भाई पुत्तीलाल उसे बाइक पर लेकर सीएचसी पर पहुंचे। इस बीच पातीराम बाथरूम जाने की बात कहकर शौचालय की ओर चला गया। वहीं,चक्कर आने से गिर गया। जानकारी पाकर डॉक्टर मौके पर पहुंचे और उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भाई के मुताबिक पातीराम का एक माह पूर्व पत्नी से तलाक हो गया था। इससे पहले उसे टीबी की बीमारी हो चुकी थी।
वहीं, दूसरे मामले में बिहार प्रांत के थाना भागलपुर निवासी रंजीत परिवार के साथ शहर के मंगलीपुरवा में किराये के मकान में रहता है। यहां एक खाद व्यापारी के पास मजदूरी करता है। मंगलवार को रंजीत के पुत्र सनी (15) की अचानक हालत बिगड़ गई। इस पर रंजीत उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। परिजनों के मुताबिक रास्ते में उसे बुखार के साथ ही झटके आना शुरू हो गए। वही, जब इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वर्जन
परिजनों की ओर से जो लक्षण बताए गए हैं। उसके आधार पर दिमागी बुखार के होने की आशंका हो सकती है। दिमागी बुखार में ही इतनी जल्दी मौत होती है। मामले में जांच की जाएगी, ताकि स्थिति साफ हो सके।
विज्ञापन

- डॉ. पंकज मिश्रा, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें