पाली। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर सरसई वार्डर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी।
थाना क्षेत्र में सरसई के पास कटरा-बिल्हौर हाइवे पर मंगलवार की शाम को राहगीरों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। घटना की सूचना पुलिस को दी। उसके पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। पता चला कि युवक का नाम अमित (30) निवासी साहगंज चौराहा मोहल्ला नारायण दास जिला फर्रुखाबाद का रहने वाला है।
थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि लगता है कि युवक सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।