फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गबन में सचिव निलंबित, प्रधान व सचिव पर एफआईआर की दी तहरीर

Wed, 21 Jun 2023 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हरदोई जिले में भरावन ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत जगसरा में वर्ष 2022-23 में वर्क आईडी जारी कर मिशन कायाकल्प के तहत प्राथमिक विद्यालय जगसरा में टाइलीकरण के नाम पर गबन किए गए एक लाख 301 रुपये के मामले में पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने प्रधान और पंचायत सचिव के विरुद्ध एफआईआर के लिए अतरौली थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


प्राथमिक पाठशाला जगसरा में बिना टाइलीकरण के ही भुगतान निकाले जाने के मामले में डीएम एमपी सिंह के आदेश पर डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने जगसरा में तैनात रहे पंचायत सचिव रामकृष्ण कुमार को निलंबित कर दिया है। शहर कोतवाली के मोहल्ला झबरापुरवा कालोनी निवासी एडीओ पंचायत मेवाराम की ओर से थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा है कि प्रधान सुधीर कुमार सिंह और संडीला के मोहल्ला इमलियाबाग निवासी तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी रामकृष्ण कुमार ने केंद्रीय वित्त आयोग की मद से 100301 रुपये का गबन किया है।

कहा है कि मामले के खुलासे के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए प्राथमिक पाठशाला में टाइलीकरण कराया जा रहा था। टाइलीकरण के काम को बंद करा दिया गया है। कहा है कि बीडीओ महेश चंद्र की ओर से की गई संयुक्त जांच में वर्ष 2022-23 में केंद्रीय वित्त आयोग की मद की वर्क आईडी पर 18 मई 2022 को राशि का भुगतान निकाले जाने की पुष्टि हुई थी। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि एडीओ की ओर से पंचायत सचिव व प्रधान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किए जाने के लिए मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें