फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: युवक को बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अमरगंज गांव का एक युवक शौच करने गया था। जहां पर चार हमलवरों ने उसे पकड़कर बंधक बना लिया। फिर उसकी डंडो से पिटाई की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हमलावरों से पुरानी रंजिश होने की बात बताई गई है।
कोतवाली क्षेत्र अमरगंज निवासी अजीत सिंह (25) गुरुवार की रात शौच के लिए गांव के बाहर गया था। इस दौरान आरोपी सर्वेश सिंह,करन सिंह रोहित पकड़ कर अपने घर लाए। जहां पर कमरे में बंदकर करके उसकी डंडों से पिटाई कर दी। आरोप कमरे में आरोपी सर्वेश की पत्नी सीमा देवी ने भी पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने इसकी जानकरी परिजनों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को एबुंलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावा को भिजवाया। कोतवाली प्रभारी राजदेव मिश्रा ने बताया कि चार लोगो पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हमलावरों से पुरानी रंजिश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें