फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महोलिया शिवपार निवासी युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

ग्राम महोलिया शिवपार निवासी राजेश (31) पुत्र सज्जन मजदूर था। बुधवार दोपहर राजेश ने घर में पंखे से रस्सी के फंदे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। दोपहर में परिजनों ने उसका शव फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सुबह राजेश का पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया था, इस पर पत्नी नाराज होकर घर से कहीं चली गई थी। पत्नी के जाने के बाद राजेश ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि युवक ने पत्नी से विवाद से नाराज होकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें