फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शौच के लिए गई किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, परिजनों ने पुलिस में की शिकायत

Fri, 16 Sep 2022 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी मंगलवार शाम शौच के लिए खेतों पर गई थी। जहां एक युवक ने किशोरी को बदनीयत से पकड़ लिया। मारपीट करते हुए धान के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता के पिता ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी मंगलवार शाम शौच के लिए खेतों पर गई थी। जहां एक युवक ने किशोरी को बदनीयत से पकड़ लिया। मारपीट करते हुए धान के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने खेतों पर जाकर उसे तलाश किया, जहां उन्हें किशोरी मिल गई।

इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि बुधवार शाम किशोरी के पिता ने दुष्कर्म को लेकर थाने में तहरीर दी थी। किशोरी को बयान दर्ज कर डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें