फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 17 Nov 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में घर के बाहर पड़ा मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम हसौलिया निवासी रामू (40) पुत्र राज बहादुर रविवार की शाम सात बजे घर से निकला था। मगर वह नहीं लौटा। रात करीब एक बजे वह मृत अवस्था में घर के बाहर मिला। इस पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई श्यामू सिंह ने बताया कि उसके भाई के सिर पर चोट के निशान थे। उनका चुनाव को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


घटना के संबंध में एसओ दीनानाथ मिश्र ने बताया कि वह शराब के नशे में गिर गया होगा। इसी से उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे  की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें