फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दुर्घटना में घायल युवक की शादी से छह दिन पहले मौत

विज्ञापन
सूरज। (फाइल फोटो) - फोटो : सूरज। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
बेनीगंज। संडीला प्रतापनगर मार्ग पर मंगलवार शाम दो बाइकों की टक्कर में घायल युवक की उपचार के दौरान लखनऊ पीजीआई में बुधवार सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना का पता चलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की शादी 18 फरवरी काे होनी थी। घर में चल रही शादी की तैयारियां भी थम गईं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के चिंताखेड़ा निवासी सूरज (25) खेती करता था। उसकी शादी संडीला कोतवाली क्षेत्र के लूमामऊ गांव में तय हुई थी। 18 फरवरी को उसकी बरात जानी थी। शादी की तैयारियों को लेकर मंगलवार शाम सूरज गांव निवासी चेतराम के साथ बाइक से जा रहा था। संडीला-प्रतानगर मार्ग पर सिहरपुलिया के पास दूसरी तरफ से आ रहे मल्लावां निवासी जितेंद्र की बाइक से सूरज की बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में सूरज, चेतराम और जितेंद्र घायल हो गए थे। तीनों को सीएचसी ले जाया गया था। परिजन सूरज और चेतराम को लखनऊ पीजीआई ले गए थे। यहां चेतराम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरज को भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा था। बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। इसका पता चलते ही परिजन बिलख पड़े। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम लखनऊ में ही हुआ है। परिजनों से तहरीर लेकर मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। सूरज हेलमेट नहीं लगाए था और सिर में ही गंभीर चोटें होने के कारण उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें