फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तिलक से 11 दिन पहले फंदे पर लटका युवक

Sun, 07 Apr 2024 10:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई/हरपालपुर। तिलक से 11 दिन पहले एक युवक ने खुदकुशी कर ली। युवक का शव गांव में पेड़ पर फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामपुर पंजा निवासी हरिकांत मिश्रा उर्फ मीनू (27) खेती करता था। उसकी शादी बेहटा रमपुरा गांव निवासी युवती से तय हुई थी। 18 अप्रैल को उसका तिलकोत्सव था, जबकि 25 अप्रैल को उसकी शादी होनी थी। शनिवार की शाम को वह घर से बिना कुछ बताए चला गया था।
काफी रात तक वापस न आने पर परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया। इसी दौरान गांव के बाहर एक पीपल के पेड़ पर उसका शव मफलर के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा है कि हरिकांत कहीं और शादी करना चाहता था। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि घटना की वजह को लेकर परिजनों ने कुछ नहीं बताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें