फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: युवक की बाइक में सांड ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
फोटो- 30- श्रीराम। फाइल फोटो
विज्ञापन
- करतब दिखाकर लौट रहा था, उतरा गांव के पास हुआ हादसा, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पिहानी रोड पर हरियावां थाना क्षेत्र के उतरा गांव के पास बृहस्पतिवार शाम करतब दिखाकर लौट रहे युवक की बाइक को एक सांड ने टक्कर मार दी। इसमें वह अपने तीन वर्षीय बेटे सहित सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव वालों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां इलाज के दौरान युवक ने देर रात दम तोड़ दिया। वहीं, बच्चे को मामूली खरोंच आई हैं। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी मन्नू (36) करतब दिखाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। पिता बहादुर ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह घर स करीब छह किलोमीटर दूर हरियावां क्षेत्र के उतरा गांव में करतब दिखाने गया था। शाम करीब छह बजे वह अपने तीन वर्षीय बेटे मोहित के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान उतरा गांव के पास सांड ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से श्रीराम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे पहचानकर परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल श्रीराम को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मन्नू पांच भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। परिवार में उसकी पत्नी रेखा और चार बच्चे माही, सनी, मोहित और लाल हैं। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हरियावां थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें