बेहंदर। संडीला-मल्लावां मार्ग पर कासिमपुर थाना र्क्षेत्र में मंगलवार सुबह डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा युवक बाल बाल बच गया। घटनाके बाद चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया।
मल्लावां नगर के मोहल्ला फतेहगंज निवासी सारूफ (26) मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह 9:30 बजे वह मोहल्ले के ही जैद (22) के साथ संडीला में मेला देखने बाइक से जा रहा था। जैद के मुताबिक कासिमपुर थाना क्षेत्र में गौसापुर पुल के पास संडीला की तरफ से आ रही डीसीएम ने बाइक में सामने से टक्कर मारदी।
घटना में सारूफ की मौत हो गई। घटना के बाद चालक डीसीएम मौके पर छोड़कर भाग गया। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। डीसीएम पुलिस के कब्जे में है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।