फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: युवक की गर्रा नदी में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बावन। लोनार थाना क्षेत्र के मत्तीपुर गांव में शनिवार को साथियों के साथ नहाने गया युवक गर्रा नदी में डूब गया। युवक को डूबता देख साथियों ने शोर मचाया तो गांव लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कई घंटे खोजने के बाद देर रात युवक का शव बरामद किया।
विज्ञापन

मत्तीपुर गांव निवासी विनोद कुशवाहा का पुत्र अनुज कुशवाहा (22) रविवार को कुछ साथियों के साथ गांव के बाहर से निकली गर्रा नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान अनुज नदी में डूब गया। यह देख अनुज के साथी चीखने-चिल्लाने लगे। इस पर वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर कोतवाल लोनार विनोद कुमार यादव, एसआई सैय्यद नसीरुद्दीन अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस टीम ने पहले तो ग्रामीणों की मदद से डूबे युवक को खोजने का प्रयास किया,लेकिन सफलता नहीं मिलने पर गोताखोरों को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात गोताखोरों ने शव खोज निकाला। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। अनुज अविवाहित था और चार भाई बहनों में छोटा था। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें