फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भाजपा ने वार्ड सभासद प्रत्याशियों की जारी की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सत्तादल भाजपा ने रविवार देर रात नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के वार्डों के सभासद पद के प्रत्याशियों की भी सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी की गई सूची में नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण के अनुसार ही प्रत्याशियों का चयन किया गया है। प्रत्याशियों को नामांकन के समय लगाने के लिए पार्टी के अधिकृत पत्र को भी जारी किया गया है। यहां पर सात नगर पालिका परिषद में 176 वार्ड और छह नगर पंचायत में 69 वार्ड हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी सूची में नगर पालिका परषिद हरदोई में वार्ड दो सिविल लाइस पूर्वी से मंजू वर्मा, तीन पेनीपुरवा से गीता कैथवास, पांच मंगलीपुरवा से राजेश कुमार, छह चंदीपुरवा से सत्यप्रकाश, सात आवास विकास कालोनी से राजीव कुमार सिंह, आठ लक्ष्मीपुरवा से आयुष कुमार गुप्ता, नौ सिविल लाइन पश्चिमी से सोनी सिंह, 10 से महर्षि वाल्मीकि नगर से नेहा, 11 लाइनपुरवा से अंशिका, 13 देविनपुरवा से योगेश मिश्रा योगी, 14 नई बस्ती से सुशीला मिश्रा, 15 से बोर्डिंग हाउस से गौरव शुक्ला, 16 आलूथोक दक्षिणी से निर्मला शुक्ला, 17 वैटगंज दक्षिणी से प्रिया गुप्ता, 18 बहरा सौदागार पूर्वी प्रतीक्षा प्रियम मिश्रा, 19 मोमिनाबाद से मोहम्मद आफाक, 20 बहरा सौदागार पश्चिमी से पंकज सिंह, 21 अशराफ टोला से अभिषेक मिश्रा हनी, 22 नुमाइशपुरवा से रोहित कुमार कश्यप, 24 बहरा सौदागार मध्य से वंदना तिवारी और वार्ड 26 वैटगंज उत्तरी से निर्मल रस्तोगी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें