फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू की चपेट में आए युवक की मौत, कई बुखार की जद में

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू से युवक की मौत, कई को बुखार
विज्ञापन

कछौना। मौसम में परिवर्तन के साथ ही डेंगू समेत मौसमी बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। नगर के कई मोहल्लों समेत ग्रामीण अंचलों में लोग बुखार से पीड़ित हैं। सोमवार को डेंगू पीड़ित ग्राम कुकुही निवासी युवक की लखनऊ में मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक का कहना है कि गांव में कैंप लगाकर रोगियों की जांच की जाएगी।
कई दिन से बुखार से पीड़ित चल रहे गाजू रोड कुकुही निवासी रितेश (21) पुत्र श्रीराम प्रजापति को परिजनों ने लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां 26 सितंबर को डेंगू की पुष्टि हुई थी। सोमवार को उसकी सांसें थम गईं। इसके साथ ही गांव के मकरंद, अमर गुप्ता, ब्रजेश श्रीवास्तव, श्याम किशोर गुप्ता, राजेश गुप्ता व नंद किशोर शर्मा भी बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के अन्य मोहल्लों में कई लोग बुखार व मौसमी बीमारियों की चपेट में हैं। सीएचसी अधीक्षक कछौना डॉ. किसलय वाजपेयी ने बताया कि कस्बे में पिछले सप्ताह कुछ जगहों पर डेंगू की जांच को कैंप लगाया गया था। इसमें किसी के डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि नहीं हुई थी। अगर किसी को बुखार है तो वह सीएचसी में भी जांच करा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें