बिलग्राम। गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान करते समय डूबे युवक का शव मंगलवार को ग्राम परसोला के निकट पड़ा मिला।
सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम इलासपुर निवासी सुधाकर तिवारी (20) पुत्र अशोक तिवारी गुरु पूर्णिमा पर रविवार को गंगा स्नान करने गया था। मक्कूपुरवा के निकट नदी में नहाते समय वह डूब गया था।
आसपास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। सीओ एसआर कुशवाहा और कोतवाल अमरजीत सिंह ने गोताखोरों से युवक की तलाश करवाई। मंगलवार को युवक का शव परसोला के निकट मिला। युवक के मामा रामसरन निवासी बघौड़ा थाना माधौगंज ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद