फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकता मिला लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम युवक का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम गुरसंडा निवासी लालू (18) पुत्र बाबूराम शनिवार सुबह घर से बिना बताए गया था। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

देर शाम गांव के बाहर ग्रामीणों ने लालू का शव सड़क किनारे पेड़ पर लटकता देखा। लालू पिता के साथ खेती करता था। परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें