फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फांसी पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने ससुराल से लौटने के बाद मंगलवार रात घर में फांसी लगा खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

ग्राम हर्रई निवासी शैलेंद्र (35) पुत्र जैजैराम किसान था। बुधवार सुबह शैलेंद्र काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो परिजन उसे बुलाने गए। उसका शव फांसी पर लटकता देख परिजनों के होश उड़ गए। भाई धीरज ने बताया कि शैलेंद्र के एक बेटा व दो बेटियां हैं। 15 दिन पहले उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके पिहानी के ग्राम राभा दहेलिया गई थी। इसके बाद से वह काफी परेशान रहता था। पांच दिन पूर्व शैलेंद्र भी ससुराल गया था। मंगलवार को ही शैलेंद्र साले के साथ घर वापस आया था।
विज्ञापन

उसे घर पर छोड़ने के बाद साला वापस चला गया था। सूचना मिलने के बाद पत्नी गीता भी बुधवार को ससुराल वापस आ गई। परिजन व पत्नी दोनों घटना का कारण नहीं बता सके। एसआई रमेश सिंह सेंगर ने मौके पर जाकर जांच की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया। एसआई ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें