फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवती का शव

विज्ञापन
ऐजा में शव पर रोते-बिलखते परिजन व मौजूद पुलिस। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बावन। लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ऐजा में युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जनवरी में उसकी शादी होनी थी।
विज्ञापन

ग्राम ऐजा निवासी राकेश दीक्षित उर्फ पुजारी पंडित के छह बच्चों में से चौथे नंबर की सुमति देवी (23) हाईस्कूल तक पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रहती थी। परिजनों ने उसकी शादी पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर में तय कर दी थी। सुमति का शव रविवार सुबह आठ बजे घर में कमरे में फांसी पर लटकता मिला। उसने दुपट्टे से फंदा बनाकर छत में पंखे के कुंडे से फांसी लगाई थी। रविवार सुबह शहर गए राकेश को परिजनों ने घटना की सूचना दी तो वह वापस गांव पहुंचे। परिजनों ने घटना का कारण नहीं बताया है। लोनार कोतवाल आरके राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को घर में हुई थी दावत
राकेश दीक्षित के छह बच्चों में सबसे बड़े शिवसरन के पुत्र का नामकरण संस्कार गुरुवार को हुआ था। तब गांव में दावत भी हुई थी। परिजनों का कहना है कि सब कुछ अच्छा था, अचानक ये घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें