फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में योग्यता पर जातीयता भारी : नरेश अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि आज के राजनीतिक परिवेश में योग्यता पर जातीयता भारी पड़ रही है। इन दिनों जो राजनीतिक माहौल है, उसमें उनका वैश्य समाज में जन्म लेना अभिशाप हो गया है। रविवार को वार्ता के दौरान बिना किसी नेता और चुनाव का नाम लिए नरेश अग्रवाल द्वारा कही गई इस बात को राज्यसभा चुनाव का टिकट न मिलने से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव में नरेश अग्रवाल का टिकट भाजपा से तय माना जा रहा था, लेकिन 26 अक्टूबर की रात जब भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी हुई, तो उसमें उनका नाम नहीं था। रविवार शाम वैटगंज स्थित आवास पर वार्ता के दौरान पूर्व सांसद ने कहा है कि राजनीति में पद बड़ा नहीं होता, बल्कि पार्टी बड़ी होती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए जैसे मेहनत की, वैसे ही आगे भी करते रहेंगे। जिले के कुछ लोगों को लगता है कि नरेश का पद और कद घट गया, लेकिन ऐसे लोग भी दिन भर में सैकड़ों बार नरेश अग्रवाल का नाम लेते हैं। ऐसे लोगों को समझना चाहिए कि हरदोई और नरेश एक दूसरे के पर्यायवाची हैं। वह किसी पद पर रहें या न रहें, गरीबों की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की। कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि रहेगा। वार्ता के दौरान नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला भी मौजूद रहे।
धान क्रय केंद्रों की संख्या दोगुनी करें
धान खरीद को लेकर भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। जनपद में इस समय जितने क्रय केंद्र हैं, उसके दोगुने क्रय केंद्र खोले जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें