फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को कर रहे जागरुक

विज्ञापन
फोटो-10- नखासा बाजार के पास कक्षा में शामिल लोगों को योग कराते योग शिक्षक रामशंकर। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरपालपुर। सधी दिनचर्या, आयुर्वेदिक दवाओं के सेवन के साथ योग ही ऐसी विधा है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर निरोगी रहा जा सकता है। कोरोना संकट में कस्बे के योग शिक्षक रामशंकर लोगों को जागरूक कर नि:शुल्क योग सिखा रहे हैं।
विज्ञापन

भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी रामसिंह के मार्गदर्शन में कई वर्षों से हरपालपुर ब्लॉक परिसर में नि:शुल्क योग कक्षा चलाने वाले कस्बा निवासी रामशंकर यादव लोगों को योग के जरिए स्वस्थ रहने के टिप्स दे रहे हैं। उन्हें कोरोना से बचाव को नियमित योग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कक्षा में शामिल युवाओं व लोगों को योग आसनों का नियमित अभ्यास कराते हैं। रामशंकर ने बताया कि योग से वजन घटाने के साथ ही शरीर के अन्य विकारों को भी नियंत्रित किया जा सकता है। प्रयास है है कि अधिक से अधिक लोग योग के माध्यम से अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें