हरदोई। सीएम डैशबोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम अनुनय झा ने अफसरों से कहा, विभागों की ग्रेडिंग में सुधार करें। सुधार न होने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एक्सईएन के गैरहाजिर होने पर वेतन रोक दिया।
स्वामी विवेकानंद सभागार में डीएम सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व और कर-करेत्तर की समीक्षा की। बिजली विभाग के नोडल अभियंता की गैरहाजिर पर नाराजगी जाहिर की। वेतन रोकने के निर्देश दिए। उद्योग, खनन, खाद्य, बिजली विभाग, मंडी, स्टांप और आबकारी आदि की समीक्षा की।
लक्ष्य के सापेक्ष वसूली के निर्देश दिए। लापरवाही पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि लंबित वादों का निस्तारण तेजी से किया जाए।
लिपिक की तरफ से बैठक की सूचना समय से न दिए जाने की शिकायत पर नाराजगी जाहिर की। जिला अर्थ और संख्याधिकारी डॉ. राम प्रकाश को आगामी बैठकें कराने की जिम्मेदारी सौंपी। सीडीओ सौम्या गुरूरानी, एडीएम प्रियंका सिंह व प्रफुल्ल त्रिपाठी समेत अधिकारी मौजद रहे।