फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मनमानी चोट दर्शाने के लिए एक्सरे कर्मी ने लिए एक हजार रुपये, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के एक्सरे विभाग में मेडिकल के लिए आए शख्स से मनमानी चोट दर्ज कराने के नाम पर एक हजार रुपये वसूले जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

मेडिकल कराने आए चौकीदार ने एक्सरे विभाग के कर्मचारी को रुपये दिए जाने की बात स्वीकारी है। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा, लेकिन फिर सब तितर-बितर हो गए।
पिहानी कोतवाली में चौकीदार के पद पर तैनात बलवीर कल्यानी निवासी रामसरन का एक्सरे कराने के लिए जिला अस्पताल के एक्सरे कक्ष में गया था। दरअसल, राम सरन की रंजिश के कारण गांव के ही कुछ लोगों से मारपीट हो गई थी। मारपीट में राम सरन को चोट आई थीं। बलवीर ने बताया कि एक्सरे करने वाले कर्मचारी ने मन माफिक चोट दर्शाने के लिए एक हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन

राम सरन ने रुपये बलवीर को दिए और बलवीर ने मौके पर मौजूद कर्मचारी को रुपये दिए। इसको लेकर हंगामा होने लगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर्य देश दीपक ने बताया कि कोई शिकायत नहीं मिली है। फिर भी मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें