फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सरे न करने पर तीमारदारों ने किया हंगामा

Sun, 03 Apr 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। जिला अस्पताल में कर्मचारियों और डाक्टरों की मनमानी से मरीज परेशान हैं। शनिवार को एक्सरे न करने पर तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। डाक्टर के साथ हाथापाई की नौबत आ गई।  
विज्ञापन


जिला अस्पताल में कर्मचारी मनमाने तरीके से एक्सरे करते हैं। अक्सर काम बंद कर टहलने निकल जाते हैं। शनिवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के सिनेमा रोड निवासी किरन परिवार के बुजुर्ग का एक्सरे कराने के लिए पहुंची। एक डाक्टर आराम कर रहे थे और कर्मचारी नदारद थे। एक्सरे कक्ष खाली था। वह काफी देर तक इंतजार करती रही। जब कोई कर्मचारी नहीं आया तो उन्होंने डाक्टर से एक्सरे करने के लिए कहा तो वह बोले यह मेरा काम नहीं है। इस पर महिला भड़क उठी।

एक्सरे कराने के लिए इंतजार कर रहीं ब्रज रानी, बबलू, कविता आदि तीमारदार भी महिला का समर्थन करने लगीं। इससे वहां पर हंगामा शुरू हो गया। जानकारी सीएमएस को दी गई मगर वहां कोई नहीं पहुंचा। काफी देर तक हंगामा होने के बाद एक्सरे कर्मी टहलते हुए नजर आए। इससे तीमारदारों ने घेर लिया। तीमारदार, डाक्टर के साथ हाथापाई पर उतर आए।
विज्ञापन


हंगामा देख अन्य विभाग के कर्मचारी पहुंचे और लोगों को समझाबुझा कर मामला शांत कराया। काफी देर बाद एक कर्मचारी पहुंचा और एक्सरे करना शुरू किया। इस संबंध में सीएमएस डा. आरके मिश्र ने बताया कि उनको मामले की जानकारी हुई थी। वह मीटिंग में थे। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें