हरदोई। मेडिकल कॉलेज से संबंध जिला अस्पताल में विभाग बदहाली का शिकार है। यहां रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने के कारण रिपोर्ट नहीं मिल पाती है। वहीं जो एक्सरे फिल्म मिलती है, वह इतनी छोटी होती है कि इसमें कुछ स्पष्ट नहीं आता है। ऐसे में मरीजों के तीमारदार मोबाइल पर एक्सरे की फोटो खींचकर ले जाते हैं और इलाज करा रहे हैं।
जिला अस्पताल में मरीजों को इलाज के लिए जूझना पड़ रहा है। मरीजों को एक्सरे फिल्म बहुत ही छोटी दी जा रही है। इसे डॉक्टर भी नहीं समझ पा रहे हैं। ऐसे मरीजों को इलाज कराने के लिए कंप्यूटर से एक्सरे की फोटो खींचकर लानी होती है।
इसके बाद डॉक्टर मोबाइल में देखकर इलाज करते हैँ। अस्पताल के एक डॉक्टर का कहना कि एक्सरे फिल्म इतनी छोटी दी जा रही है। जिसे देखकर समझ पाना मुश्किल हो रहा है।
सीन एक
फोटो 09
एक्सरे विभाग के बाहर मरीज देखने को मिले। यहां दो मरीज स्ट्रेचर पर लेटे थे, वहीं कुछ मरीज एक्सरे कराने के लिए इंतजार करते मिले।
सीन दो
फोटो 10
एक्सरे विभाग के अंदर टेक्नीशियन व कुछ कर्मचारी मरीजों की जांच करते हुए मिले। इन मरीजों की जांच रिपोर्ट बनाने के बारे में जानकारी की तो बताया गया डॉक्टर का पद खाली पड़ा है। इसकी वजह से रिपोर्ट लिखित रूप में नहीं जाती है।
क्या कहते मरीज .......
शहर के मोहल्ला मन्नापुरवा निवासी पुनीत ने बताया कि उसकी उंगली में चोट लग गई थी। एक्सरे कराया तो फैक्चर बताया गया है। जब डॉक्टर को फिल्म दिखाई तो छोटी फिल्म होने के कारण बाहर से जांच कराने की सलाह दी।
पेनी पुरवा निवासी बृजेश ने बताया कि क्रिकेट खेलते समय अंगूठे में चोट आई थी। जब शुक्रवार को जिला अस्पताल में डॉक्टर से परामर्श लिया तो एक्सरे कराने की सलाह दी गई। इसके बाद एक्सरे कराया तो छोटी फिल्म दी गई है। ऐसे में वह मोबाइल में एक्सरे की फोटो खींचकर ले गया।
रोजाना होते 150 एक्सरे
एक्सरे विभाग के कर्मचारियों से जानकारी की तो बताया कि रोजाना कम से कम 150 मरीजों के एक्सरे होते हैं। छोटी फिल्म के बारे में जानकारी की तो बताया गया कि अधिकारियों के आदेश के आधार पर काम कर रहे है।
वर्जन
अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर नहीं होने से दिक्कत आ रही हैं। इसके लिए विभाग को लिखा जा चुका है। डॉक्टर के आते ही सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। - डॉ. जेएन तिवारी, सीएमएस
फोटो-10- एक्स-रे कक्ष में मौजूद टेक्नीशियन- फोटो : HARDOI
फोटो-11-एक्सरे की फिल्म दिखाता पुनीत- फोटो : HARDOI
फोटो-12- एक्सरे की फिल्म दिखाता बृजेश कुमार- फोटो : HARDOI