फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सभी मनोकामनाएं यज्ञ से होतीं पूरी’

Sat, 24 Jan 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
इकनौरा गांव स्थित सती देवी मंदिर प्रांगण में चल रहे नौ कुं डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा के दूसरे दिन गायत्री मंत्र के साथ यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुआें ने यज्ञ में आहुतियां डालकर मां से जनकल्याण की कामना की।
विज्ञापन


इस मौके पर समाज में फै ली कुरीतियों एवं अंधविश्वास को समाप्त करने पर बल दिया गया। रमा यादव की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शांति कुंज टोली के नायक रामशंकर मिश्र ने कहा कि यज्ञ सर्वश्रेष्ठ है, जिससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। कहा कि प्रज्ञा पुराण की कथा का श्रवण करने से सारी बाधाएं दूर हो जाती है।

पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने सभी वेदों, पुराणों का सार लेकर मानव जीवन की सारी समस्याओं का निदान प्रज्ञापुराण में किया है। इस दौरान संस्था की ओर से 3300 पुस्तकें वितरित की गईं। इस मौके पर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष पद्मराग सिंह यादव, डा. वीरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, अनुराग सिंह, मनोज अग्निहोत्री, नरेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, रामशंभू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें