फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भगवान चित्रगुप्त का पूजन कर मांगी विद्या-बुद्धि, सुख-समृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। यम द्वितीया पर बुधवार को कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान ब्रह्मा जी के दिव्यांश, लेखनी के आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त का विधि-विधान से पूजन-अर्चन हुआ। कायस्थ समाज के लोगों ने कलम-दवात व भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजन किया, भोग-प्रसाद लगाया। विद्या-बुद्धि, सुख-समृद्धि के साथ ही सर्वसमाज के कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

यम द्वितीया को भगवान श्री चित्रगुप्त का सराय थोक पश्चिमी में श्री कायस्थ समाज मंदिर, नीर रोड पर बाबा रामदास आश्रम पर भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर सहित कायस्थ समाज के लोगों ने घरों पर हवन-यज्ञ किया। श्री कायस्थ समाज के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि मंदिर समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की। हवन-यज्ञ के साथ ही कलम-दवात, कागज भगवान श्री चित्रगुप्त को अर्पित किया गया। दीपावली रात बंद हुई कलम को पूजन के बाद खोला गया और प्रभु नाम की लेखनी के साथ लिखापढ़ी शुरू की गई। यहां पर सत्येंद्र नाथ वर्मा, मृदुज श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, आकाश दीप अस्थाना, मुकुंद प्रताप, नवांकुर श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
गौरव जन कल्याण संस्थान के तत्वावधान में बाबा रामदास आश्रम में श्री चित्रगुप्त मंदिर पर राष्ट्रीय सचिव गौरव श्रीवास्तव ने सपत्नीक सर्वसमाज के लोगों के साथ हवन-यज्ञ किया। यम द्वितीया पर कलम-दवात के पूजन के साथ ही भगवान श्री चित्रगुप्त को कागज, कलम, दवात अर्पित करने से उनकी कृपा बरसती है। जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंजलता श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, गोविंद शरण कुशवाहा, शास्त्री बिहारी लाल पाठक, हरिओम पंडित, धीरज खरे, रजत श्रीवास्तव, पुष्पलता श्रीवास्तव, सुनिता श्रीवास्तव, केके सिंह, हर्षित श्रीवास्तव, नैंसी श्रीवास्तव, ललित श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें