फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ से जिले के श्रमिकों को मिलेगी राहत

Sun, 01 May 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
रिक्शा रेस को झंडी दिखाते सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। वित्तीय वर्ष 2016-17 तक जिले का श्रम विभाग श्रमिकों को राहत देने के लिए दो करोड़ की राशि खर्च कर सकेगा। अधिकारियों की माने तो शिशु लाभ योजना सहित 15 योजनाओं में श्रमिकों को चिह्नित कर लाभान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन

श्रम विभाग के प्रभारी कार्यालय सहायक कमल सिंह ने बताया कि श्रमिक दिवस पर जनपद में शिशु लाभ योजना में 375 लाभार्थियों के पुत्र को 10 हजार, पुत्री को 12 हजार, दुर्घटना में सात लोगों को 51 हजार 500 रुपये, अंत्येष्टि के लिए 25 लोगों को 11500 रुपये की सहायता पहुंचाई गई है।

इसी तरह बालिका आशीर्वाद योजना में 26 लोगों को 20 हजार रुपये की एफडी व मेधावी 70 छात्रों को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर लाभ दिया गया है। प्रति पुत्री विवाह तीन को 40 हजार व सौर ऊर्जा के लिए 149 लोगों को 9700 रुपये व आवास के लिए 38 लोगों को 50 हजार की दो किस्त एवं साइकिल योजना के तहत 2526 लोगों को श्रम विभाग ने सहायता पहुंचाई है। योजना का लाभ बजट से मिले दो करोड़ से ही दिया जा रहा है।
विज्ञापन


श्रम विभाग में गोष्ठी हुई
श्रमिक दिवस पर सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि जिला श्रम बंधु समिति सदस्य सुधीर अवस्थी ने कहा कि लेबर डे पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पेंशन सहायता योजना का शुभारंभ कर रहे हैं। मंच से उनसे चेक पाने वालों में जिले के भी 10 मजदूर शामिल हैं। इस मौके पर प्रभारी कार्यालय कमल सिंह, फील्ड आफीसर सतीश चंद्रा, वरूण दीक्षित, रामचंद्र आर्य, राजीव कुमार, विष्णु प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

रिक्शा रेस में सोनू को प्रथम स्थान
हरदोई। मजदूर दिवस पर रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में रिक्शा रेस का आयोजन किया गया। सोनू ने प्रथम स्थान हासिल किया। स्टेडियम में रिक्शा रेस का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी टीके शिबु ने हरी झंडी दिखाकर किया। कहा कि काम कोई छोटा नहीं होता। हर कोई अपने परिवार व अपने भविष्य के लिए काम करता है। चाहे मजदूर हो या अधिकारी, बिना मेहनत के सफलता हासिल नहीं होती। प्रतियोगिता में सेानू प्रथम, रामबाबू द्वितीय, सोभरन तृतीय, बबलू चतुर्थ, धर्मेंद्र पांचवें, रामअवतार छठे व मो. शमीम सातवें स्थान पर रहे। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वालों को पांच सौ, चार सौ व तीन सौ रुपये क्रमश: दिए गए। चौथे स्थान पर 200, पांचवें पर 100 एवं छठे व सातवें स्थान पर आने वाले विजेता को 50 रुपये का इनाम दिया गया। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना, ओमपाल, संदीप, श्यामू शुक्ला, मोहित सिंह, गोलू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें