फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एक साल में तीन चरणों में श्रमिकों की रहेगी 60 दिन की छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
- वीबीजीरामजी : दूसरे चरण की कार्ययोजना में 20 दिन का काम नहीं होगा शामिल
विज्ञापन

- पहले और तीसरे चरण के काम, खरीदारी और मजदूरी का होगा भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। वीबीजीरामजी में एक साल में मजदूरों की तीन चरणों में 60 दिन की छुट्टी रहेगी। ग्राम्य विकास विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। चालू वित्तीय वर्ष में काम बंद रखने या श्रमिकों की छुट्टी दूसरे चरण से प्रभावी होगी। प्रत्येक चरण में 20-20 दिन काम बंद रखे जाने की व्यवस्था दी गई है।
मनरेगा के स्थान पर वीबीजीरामजी के संचालन के साथ ही इसमें जॉब कार्डधारक श्रमिकों को 125 दिन का रोजगार एक साल में दिए जाने की व्यवस्था दी गई है। वहीं एक साल में 60 दिन काम भी बंद रखे जाने का प्रावधान किया गया है। ग्राम्य विकास विभाग ने इसे तीन चरणों में बांटते हुए कृषि के कामों से जोड़ा है। प्रथम चरण में धान की फसल की रोपाई के समय 1 से 30 जुलाई, दूसरे चरण में धान की कटाई और गेहूं की बोवाई के समय 15 अक्तूबर से पांच नवंबर और तीसरे चरण में गेहूं की फसल की कटाई के समय 1 से 20 अप्रैल तक काम नहीं कराया जाएगा। इससे श्रमिकों को काम पर लगाए जाने के लिए इस अवधि के ई मस्टर रोल भी जारी नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन

बताया कि 60 दिन के काम बंद किए जाने की व्यवस्था में चालू वित्तीय वर्ष में प्रथम चरण को प्रभावी नहीं किया गया है। इससे 1 से 20 जुलाई तक कराए काम और लगाए गए श्रमिकों का भुगतान समय से हो जाएगा।
विज्ञापन

-
वीबीजीरामजी में एक वित्तीय वर्ष में 60 दिन का काम बंद रखे जाने की अधिसूचना ग्राम्य विकास से जारी हो गई है। प्रथम और तृतीय चरण में कराए गए काम पर सामग्री, मजदूरी आदि का भुगतान समय से होता रहेगा। कार्यक्रम अधिकारियों को अक्तूबर माह की कार्ययोजना में इस बात का ध्यान रखने के लिए कहा गया है। - संतोष कुमार सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें