फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता अपनी चुनाव समीक्षा गोपनीय तरीके से बताएं : सपा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की मासिक और समीक्षा बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में हुई।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष समेत प्रमुख नेताओं ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश में सपा को मिली सफलता पर खुशी जताई और हरदोई व मिश्रिख में मिली हार से सबक लेकर आगे बढ़ने की बात कही। बैठक में पूर्व विधायक राजेश्वरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने चुनाव में खूब मेहनत की, लेकिन धन बल और सत्ता बल के आगे हमारे प्रत्याशी हार गए।
नगर पालिका परिसर में स्थित सपा कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि हरदोई और मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता अपनी चुनावी समीक्षा लिखकर गोपनीय तरीके से बता दें। गोपनीय रखकर यह सुझाव राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने बेहतरी से चुनाव लड़ने का काम किया। लोकसभा में सपा अब तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है। पूर्व विधायक अनिल वर्मा ने कहा कि जिन बूथों पर हारे हैं उनका आकलन करना चाहिए।
विज्ञापन

चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में साथ देना चाहिए। हरदोई लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी डॉ. अरुण मौर्या ने कहा कि मतदाता सूचियों में हेराफेरी की गई और सपा समर्थकों के वोट काटे गए। अब ऑनलाइन वोट बढ़वाने की कोशिश करनी चाहिए। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल, रामज्ञा गुप्ता, अमित वाजपेयी, धर्मवीर यादव, नागेंद्र मिश्रा, प्रदेश सचिव यदुनंदन लाल वर्मा, अविनकांत वाजपेयी, सुनीता मित्रा, पूनम सरोज आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


हरदोई लोकसभा से प्रत्याशी रहीं पूर्व सांसद ऊषा वर्मा रविवार को आयोजित बैठक में नहीं शामिल हुईं। मिश्रिख लोकसभा से प्रत्याशी रहीं सुनीता राजवंशी भी बैठक में नहीं आईं। दोनों प्रत्याशियों की गैर मौजूदगी में हुई बैठक को लेकर चर्चाओं का दौर भी तेज रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें