फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गर्मी से राहत नहीं, तापमान पहुंचा 44.5 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सूरज की तपिश कम नहीं हो रही है। भीषण गर्मी के कारण लोग रविवार को भी परेशान रहे। शनिवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी शनिवार की अपेक्षा बढ़कर 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को तपिश और बढ़ने की संभावना जताई गई है।
पिछले कई दिनों से तीखी गर्मी पड़ रही है। बीच-बीच में कभी बादल आ भी जाते हैं तो उमस बढ़ जाती है ओर लोगों को परेशान होना पड़ता है। रविवार को सरकारी कार्यालयों में अवकाश होने के कारण ज्यादातर लोग घरों पर रहे, लेकिन जो लोग मजबूरी में दोपहर में घरों से निकले वह गर्मी से बचने की कवायद करते नजर आए। कोई गमछा सिर पर डालकर गर्मी से बचाव करता दिखा तो कुछ लोग शीतल पेय पदार्थ का इस्तेमाल कर गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते दिखे।
विज्ञापन

मौसम विभाग की वेधशाला के प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता सुबह के समय 54 फीसदी और शाम के समय 34 फीसदी दर्ज की गई। पश्चिम दिशा की हवाएं आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती रहीं। वेधशाला के प्रेक्षक ने बताया कि सोमवार को तापमान में और बढ़ोतरी होने व गर्म हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें