दूरसंचार विभाग के लखनऊ परिमंडल से स्थायीकरण का आदेश
2001 में जारी होने के बावजूद कर्मियों को स्थायी न करने पर बीएसएनएल
कर्मी ने अनशन शुरू कर दिया। दूर संचार जिला प्रबंधक कार्यालय परिसर में
अनशन पर बैठे कर्मचारी ने विभाग के एसएसए पर आदेशों को छिपाने का आरोप
लगाया।
दूरसंचार विभाग में ओएफसी (एनटीआर) पद पर कार्यरत शिव प्रसाद
पांडेय ने दूर संचार जिला प्रबंधक कार्यालय में अनशन शुरू किया है। कर्मी
ने बताया कि मुख्य महाप्रबंधक परिमंडल लखनऊ की ओर से 20 सितंबर 01 को
स्थायीकरण का आदेश जारी किया गया। जिसे एसएसए हरदोई ने छिपा लिया, जिससे आज
तक वह स्थायी नहीं हो सका।
बताया कि जब उसने स्वयं से यह आदेश पत्र लाकर
एसएसए हरदोई को रिसीव कराया तो भी इस पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जबकि
वह 1993 से स्थायीकरण की मांग कर रहा है। कर्मी ने मुख्य महाप्रबंधक को
पत्र देकर दोषियों पर कार्रवाई करने व स्थायीकरण की मांग की है।