फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक की मौत से परिवार का छिना निवाला

Tue, 10 May 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
भोजन समस्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिलग्राम। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर हुई श्रमिक की मौत ने परिजनों को झकझोर दिया है। मंगलवार को पालिकाध्यक्ष के पति समेत कई प्रमुख लोग उसके घर पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढांढस बधाया। हैरत की बात तो यह है कि श्रम विभाग की ओर से किसी अधिकारी ने इस मामले में कोई सुधि नहीं ली।  
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला सुल्हाडा निवासी श्रमिक शानू की सोमवार को लिंटर डालने के लिए मिक्सर ले जाते समय एचटी लाइन के चपेटमें आने से मौत हो गई थी। मोहल्लेवासी व पूर्व सभासद लियाकत हुसैन, शमीम खां, पप्पू, इरशाद आदि ने बताया कि शानू अपनी मां व दो बहनों का एक मात्र सहारा था मृतक की मां का रो रो कर बुरा हाल है दो छोटी बहनें भी अपने भाई की इस तरह हुई मौत से दुखी हैं इस बीच नगर के तमाम लोगों ने उसके घर पहुंचकर पीड़ित परिवार कोे सांत्वना दी।

पालिकाध्यक्ष पति राजारमन गुप्ता मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बधाया। उन्होंने कहा कि परिवार को सरकार की ओर से सहायता मिलनी चाहिए जहां सभी नगर वासियों को मृतक के परिवार से संवेदनाएं है वहीं दूसरी
विज्ञापन
विज्ञापन

ओर श्रमिकों के लिए तमाम घोषणाएं करने वाला श्रम विभाग को कोई अधिकारी, कर्मचारी पीड़ित परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें