फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 17 घंटे दीवार के मलबे में दबा रहा मजदूर, किसी को पता नहीं चला

Mon, 22 Apr 2024 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। संडीला कस्बे के मोहल्ला इमलियाबाग में शनिवार शाम नाला निर्माण के दौरान एक मकान की दीवार गिर गई। इसके नीचे दबे एक मजदूर के बारे में किसी को पता ही नहीं चला।
विज्ञापन

रविवार सुबह नौ बजे से मलबा हटाने का काम शुरू हुआ तो उसका शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बे के मोहल्ला माकूमकुआं निवासी रफीक (50) मजदूरी करता था। शनिवार की सुबह मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। रात में वह वापस घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उन्हें तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने उनके मोबाइल पर कॉल की तो घंटी जाती रही, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
रविवार की सुबह पड़ोसी सरताज ने बताया कि इमलियाबाग में दीवार के मलबे के नीचे रफीक का शव पड़ा है। इस पर परिजन पहुंचे और शिनाख्त की। दरअसल नगर पालिका की ओर से इमलियाबाग में नाले का निर्माण कराने के लिए दो माह पहले खोदाई कराई गई थी, लेकिन निर्माण कार्य नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

शनिवार शाम को लगभग चार बजे यहां डॉ. सुधीर मिश्रा के मकान की दीवार गिर गई। उस समय मौके पर काम कर रहे मजदूर निकल आए, लेकिन रफीक की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। रविवार की सुबह काम पर पहुंचे मजदूर मलबा हटा रहे थे तभी रफीक का शव मलबे के नीचे पड़ा मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में चार पत्र ओर दो पुत्रियां हैं। संडीला कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें