फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सर्राफा की दुकान और मनरेगा में मजदूरी साथ की, निकाला 82 हजार भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सर्राफा दुकान और मनरेगा में मजदूरी साथ किए जाने का मामला सामने आया है। मनरेगा में काम दिखाकर 82 हजार रुपये मजदूरी निकाली गई है। वहीं पंचायत सहायक के संडीला में एक फैक्टरी में काम करने जबकि 2.99 लाख रुपये का काम कराए बिना ही भुगतान निकालने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

विकास खंड संडीला की ग्राम पंचायत महरोनिया में साल 2023-24 से 2025-26 तक काम और भुगतान में गड़बड़ी की गई। मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने ग्रामीणों की शिकायत पर जांच और कार्रवाई के लिए पत्र भी लिखा है। गांव निवासी श्रवण कुमार ने निवर्तमान प्रधान प्रशासक अरविंद कुमार और पंचायत सचिव स्वाति सिंह पर बिना काम कराए ही भुगतान निकालने की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं प्रधान की तरफ से अपने भाई सुशील कुमार और प्रेमालाल के नाम भी मनरेगा में मजदूरी दिखाकर भुगतान निकाला है।
-
दूसरी ग्राम पंचायत में जॉब कार्डधारक के नाम से भी निकाला गया भुगतान
विकास खंड संडीला की ग्राम पंचायत महरोनिया में रेनू वर्मा पत्नी सूरज को मनरेगा की साइट पर काम दिया जाना दर्शाकर 23 हजार रुपये का भुगतान निकाला गया है। जॉब कार्डधारक रेनू वर्मा पत्नी सूरज ग्राम पंचायत लोहरई की निवासी हैं। वहीं टेंडर प्रक्रिया से बचने के लिए एक ही काम को तीन टुकड़ों में भी कराए जाने का मामला सामने आया है। महरोनिया में बेता नाले तक काम कराने को एक टुकड़े में रामनाथ के दरवाजे से बेता नाले तक और दूसरे टुकड़े में पेनी तालाब से बेता नाले तक और कब्रिस्तान के पास से बेता नाले तक खोदाई दिखाई गई है।
विज्ञापन

-
संडीला की ग्राम पंचायत महरोनिया में कराए गए काम में गड़बड़ी की शिकायत सांसद ने की है। डीएम ने भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम और सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता को जांच के लिए नामित किया है। स्थलीय और अभिलेखीय जांच रिपोर्ट मांगी गई है। -श्रेया उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें