फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मानसून की दस्तक के बाद शुरू हुआ तालाब पर काम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसूनी बरसात के निकट आते ही जिम्मेदारों को तालाब पर काम की भी याद आ गई। 1.34 करोड़ रुपये की लागत से अमृत-2 में लंबे समय से रुके हुए काम को मानसून की दस्तक के बीच फिर से शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

नगर में परजाऊ तालाब का बेस ही अधूरा है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि ऐसे में कार्य की धीमी गति से लगता है कि शायद कार्यदायी संस्था भी चाहती है की बारिश शुरू हो जाए और तालाब पानी से भर जाए। तालाब के सुंदरीकरण का टेंडर कुमुद बिल्डर्स के नाम हुआ है। पूरा वर्ष बीत जाने के बाद अब फिर से कार्य शुरू किया गया। पहले तालाब का पानी पंपसेट से निकला गया। अब इस ताल पर कार्य किया जाना है। इस बीच बरसात भी शुरू हो गई है।
नगर के समीउद्दीन, उमाकांत सिंह, अरविंद कुमार, राजेश, अनीस ने कहा कि अब तक केवल एक तरफ ही सीढ़ियां बनाई गई हैं। तल और किनारों पर कोई कार्य नहीं हुआ है। पानी भरा तो कार्य अधूरा रह जाएगा। सक्षम अधिकारी इस कार्य की निगरानी के लिए सभासदों की एक समिति बनाकर कार्य पूरा कराएं।
विज्ञापन

-
धड़ल्ले से हो रहा दोयम दर्जें की ईंटों का प्रयोग
तालाब के किनारों, तल और सीढ़ियों के निर्माण में दोयम ईंटों का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है जबकि मानक अव्वल ईंट का है। नागरिक उमाकांत, नौशाद, अफताब, भुट्टू खान आदि ने प्रयुक्त हो रही निर्माण सामग्री का निरीक्षण कर कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराए जाने की मांग की है। संवाद


-
काम समय से पूरा कराने के लिए दिया गया नोटिस
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार के मुताबिक परजाऊ तालाब के सुंदरीकरण में देरी को गंभीरता से लिया गया है। काम समय से पूरा न होने पर फर्म को नोटिस दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें