हाकी के महान खिलाड़ी स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद्र के
जन्मदिन के मौके पर स्पोट्स स्टेडियम में हॉकी की चैंपियनशिप आयोजित की गई,
जिसमें कई स्कूलों के साथ ही स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने भी हिस्सा
लिया। टीमों ने बड़ा ही बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। कई चरणों के बाद हुई
प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम विजेता घोषित की गई।
जिसे ब्लाक
प्रमुख टोडरपुर ने पुरस्कृत किया। खेल दिवस के मौके पर आयोजित हाकी
प्रतियोगिता की शुरुआत जिला क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने किया। 14 वर्ष
से कम आयु के बच्चों की हाकी प्रतियोगिता में कुछ छह टीमों ने हिस्सा
लिया, जिसमें देवशरण अवस्थी सीनियर सेकेंडरी, हरदोई पब्लिक शिक्षण संस्थान,
सेठ राम चरणदास पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बृजनाथ सिंह प्राथमिक बाल शिक्षा
निकेतन और सामल सिंह इंटर कालेज सहित स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने
प्रतिभाग किया।
पहला मैच सामल सिंह इंटर कालेज व देवशरण अवस्थी सीनियर
सेकेंडरी स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें देवशरण विद्यालय 2-0 से मैच जीता।
दूसरे मैच में 3-1 से पब्लिक शिक्षण संस्थान की विजय हुई। पहला
सेमीफाइनल देव शरण अवस्थी व स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच हुआ, जिसमें
स्टेडियम की जीत हुई, जबकि दूसरे मैच में बृजनाथ सिंह विद्यालय की टीम ने
मैच जीता।
फाइनल मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम और बृजनाथ सिंह के बीच खेला गया।
जिसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम में 4-2 से विजेता बना। विजेता टीम को ब्लाक
प्रमुख टोडरपुर उदयवीर सिंह ने पुरस्कृत किया। साथ ही खिलाड़ियों को
प्रोत्साहित भी किया। प्रतियोगिता में मोइनुद्दीन, मोहित सिंह, हिमांशु
शुक्ला, अब्दुल हफीज, मयंक, आनंद, विजय अवस्थी ने निर्णायक की भूमिका
निभाई।
इस मौके पर डा. गौरवेंद्र प्रताप सिंह, सुनील सिंह, धीरेंद्र प्रताप
सिंह, देवेश सिंह, अशोक सिंह, शिव नंदन, पूनम तिवारी, छोटे भइया और ओपी
सिंह आदि मौजूद थे।