हरदोई। शाहाबाद के मोहल्ला महमंद में गुरुवार की शाम कमरे में मिली महिला व उसके पति के दोस्त की मौत की गुत्थी सुलझ गई है। दोनों की मौत कमरे में जल रही अंगीठी के धुएं से दम घुटने की वजह से हुई थी। इसका खुलासा दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। रिपोर्ट में दोनों की मौत की वजह दम घुटना आया है।
।शाहाबाद कस्बा के महमंद निवासी मोहम्मद जकी तहसील में सेवानिवृत्त लिपिक हैं। गुरुवार की शाम मकान के एक अंदर में उसकी पत्नी अख्तर जहां (47) का शव बेड व उसके व्यापारी दोस्त हफीजुद्दीन उर्फ हाफिज का शव जमीन पर पड़ा मिला था। जकी के मुताबिक हाफिज का 20 वर्ष से उसके घर आना जाना था। उसकी साली नसरीन बानों ने दोनों के शव पड़े देखे थे।
कमरे के दरवाजा आधा बंद था। कमरे के अंदर जल रही अंगीठी का धुआं भरा था। एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने जांच की थी। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों की दम घुटने से मौत हुई है। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस ने दोनों के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। कोतवाली प्रभारी सुरेश मिश्रा ने बताया परिजनों ने किसी भी आरोप से इंकार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-