फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के गंज मजरा बेेंहदर कला में सोमवार शाम विवाहिता का शव कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी पर लटकता मिला। घटना में घरेलू कलह की बात सामने आई है।
विज्ञापन

गंज मजरा बेंहदर कला निवासी रमेश लखनऊ में मजदूर है। तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी लखनऊ के ग्राम विकट निवासी सोनी (25) के साथ हुई थी। उसका दो वर्ष का बेटा है। रमेश के मुताबिक वह लखनऊ में रहता है। घर में पत्नी सोनी अकेली रहती है। सोमवार देर शाम सोनी ने कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी।
बच्चे के रोने की आवाज पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने सोनी का शव कमरे में फांसी पर लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने घटना की जानकारी उसके पति व मायके में पिता प्रेमपाल को दी। मृतका के पिता ने आरोप से इनकार किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि घरेलू कलह में महिला ने जान दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें