सांडी। थाना क्षेत्र के ग्राम भटौली में मंगलवार दोपहर घरेलू कलह में महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर में रस्सी के फंदे से लटकता मिला।
भटौली निवासी संजीव मकान में ही मोबाइल फोन व परचून की दुकान चलाता है। मंगलवार दोपहर उसकी पत्नी पिंकी (25) का शव घर में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। संजीव के शोर मचाने पर परिजन मौके पर आ गए। संजीव ने घटना की सूचना पिंकी के मायके मल्लावां के तेजीपुर निवासी ससुर लक्ष्मी को दी। मृतका के पिता मौके पर आ गए।
उन्होंने आरोप से इनकार किया है। मृतका के दो बेटे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ अखिलेश यादव ने बताया कि घरेलू कलह में महिला ने खुदकुशी की है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।