हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में कोथावां-अतरौली मार्ग पर पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में ट्राली पर सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र घायल हो गया।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अटिया मझगवां निवासी रामप्यारी कश्यप (40) पत्नी रामबहादुर कश्यप सोमवार शाम पुत्र राधेश्याम (17) के साथ ग्राम लालपुर में पुत्री कल्लू के घर होली मिलने जा रही थी। रास्ते में ट्रैक्टर ट्राली मिलने पर उसमें सवार हो गई। पिकअप ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। घटना की जानकारी पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और रामप्यारी व उसके पुत्र राधेश्याम को जिला अस्पताल लाई। जिला अस्पताल में रामप्यारी को मृत घोषित कर दिया गया।