फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में लटकी मिली महिला ,पति समेत पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटागोकुल। थाना क्षेत्र के हूंसेपुर कर्माया गांव में शुक्रवार सुबह महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। मृतका के परिजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात कही है। पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हूंसेपुर कर्माया निवासी रेशमा (20) का निकाह 11 मई 2022 को शफीक के साथ हुआ था। गुरुवार सुबह पति उसे मायके छोड़ गया था। शुक्रवार सुबह रेशमा का शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।
मृतका के भाई शमशुद्दीन ने बताया कि ससुराली दहेज में चेन व दो लाख रुपये मांगकर बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप लगाया कि ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर बहन ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति शफीक, ससुर लईक, सास तबस्सुम बेगम, मौसी नसरीनव और मौसा सलीम के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें