फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंदे पर लटकता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तड़ेर में मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में महिला का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद से ससुराली फरार हैं। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पेढ़वा निवासी प्रदीप ने बताया कि उसके बहन-बहनोई की मौत हो गई थी। उसने भांजी प्रीती (25) का पालन-पोषण किया था। तीन वर्ष पूर्व उसने भांजी की शादी तड़ेर गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र हरिश्चंद्र के साथ की थी। ससुराली प्रीती को दहेज में खेत की मांग कर प्रताड़ित करते थे।
मंगलवार सुबह प्रीती का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर प्रदीप परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा तो ससुराली गायब थे। मृतका के मामा ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी एसएसआई अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें